Index to Grammatical Notes

 

मल्हार

यूनिवर्सिटीज़ ऑफ मिशिगन ऐण्ड विर्जिनिया

इससे पहले कि हमें देख लेते ...
  Anterior and posterior clauses, compound verbs, and mood: Key to exercises

Part One. Is the action expressed in the इससे पहले कि ... or V-ने से पहले ("posterior") clause canceled (रद्द) or merely preceded by the action expressed in the main ("anterior" or पूर्वकालिक) clause? The responses that follow are only suggerstions. Copy-pasting strings into listed URLs may lead to fuller contexts. However, links to online sources may not last long.

  1. इससे पहले कि वह तिज़ोरी तोड़ता किसी की आहट हो गई। तब वह तेज़ी से निकल भागा।        [m.amarujala.com/news/city/]
      Decision and reason for it: रद्द - किसी की आहट सुनकर चोर डर गया और बिना तिज़ोरी तोड़े वहाँ से भाग खड़ा हुआ ।

  2. सोने से पहले ही मुझे स्‍वप्‍न आने लगते थे।                                                             [oshosatsang.org]
      Decision and reason for it: पूर्वकालिक - नींद आए बग़ैर नहीं रहती, स्वप्न चाहे बाद में आएँ या सोने से पहले।

  3. इससे पहले कि तुम मुझसे कहीं दूर चली जाओ, जाते-जाते मुझे एक बार गले से लगा लेना ।       [nayabasera.blogspot.com]
      Decision and reason for it: पूर्वकालिक - वह चली जाएगी ही ।

  4. इससे पहले कि तुम कोई प्रतिज्ञा लो, दो बार फिर सोच लो।                                           [hindi.awgp.org/gayatri]
      Decision and reason for it: पूर्वकालिक - सोचकर ही प्रतिज्ञाएँ लेनी चाहियें, बस ।

  5. इससे पहले कि मैं कुछ और कहता वह बाहर जा चुकी थी ।                                           [koutskm2.blogspot.com]
      Decision and reason for it: रद्द - वह अगर बाहर जाकर सुन नहीं सकती तो कुछ कहने का क्या उपयोग ?

  6. मैं कुछ कहता उससे पहले ही फ़ोन कट हो गया था।                                                   [www.rajsharmastories.com]
      Decision and reason for it: रद्द - यदि लाईन कट गई तो फ़ोन में बोलने से क्या फ़ायदा ?

  7. इससे पहले कि आपकी ट्रेन छूट जाए, देखिए रेलवे का नया टाइम टेबल ।                            [khabar.ndtv.com.com]
      Decision and reason for it: पूर्वकालिक - आप टाइम टेबल देखें या न भी देखें ट्रेन निकल जाएगी ही !

  8. इस योजना को मूर्त रूप लेते-लेते ही क़रीब चार साल लग गए ।                                       [www.dw.com]
      Decision and reason for it: पूर्वकालिक - चार साल लगे क्यों न हों आख़िर योजना पूरी तो हो ही गई ।

  9. कूड़े में लगी आग के विकराल रूप लेने से पहले ही फ़ायर ब्रिगेड व रेल कर्मियों ने आग बुझा लिया।  [deshbandhu.co.in/newsdetail]
      Decision and reason for it: रद्द - फ़ायर ब्रिगेड व रेल कर्मियों ने आग बढ़ने से रोक ली।

10. 'शब्द बोलो, उससे पहले तोलो, फिर मुँह-ताला खोलो'।                            [readerblogs.navbharattimes.indiatimes.com]
      Decision and reason for it: पूर्वकालिक - अपनी बात सोच-साच के कहनी चाहिए ।

Part Two. Ordering events: Choosing the more appropriate of इससे पहले कि or जब तक, combine the following pairs into single sentences.

1:   E. (3 am) फ़ायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुँच गई ।                F. (3 am के बाद) आग भीषण रूप ले ।
      FE: इससे पहले कि आग भीषण रूप ले (or लेती) फ़ायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुँच गई ।

2:   G. (3 am) चोर भाग निकले ।                              H. (3:05 am) पड़ोसियों ने पुलिस को फ़ोन किया ।
      HG: जब तक पड़ोसियों ने पुलिस को फ़ोन किया (तब तक) चोर भाग निकले (थे) ।

3:   I. (6 am) वह निकल गया।                                 J. (6:01 am ) में साँप को छू जाऊँ।
      JI: इससे पहले कि में साँप को छू जाता (or छू जाऊँ) वह निकल गया (था)।

4:   K. (7:30 pm) खाना ख़त्म हो गया ।                      L. (7:35 pm) हम काउंटर पर पहुँचे ।
      LK: जब तक हम काउंटर पर पहुँचे (तब तक) खाना ख़त्म हो गया (था)।

5:   M. (7:30 pm) हम काउंटर पर पहुँच गए ।               N. (7:35 pm) खाना ख़त्म हुआ ।
      NM: इससे पहले कि खाना ख़त्म होता (or हुआ) हम काउंटर पर पहुँच गए ।

6:   O. (अभी) हिंदी के इस तरह के अभ्यास करवाने से बाज़ आओ !    P. (any moment now) हम पागल हो जाएँ ।
      PO: इससे पहले कि हम पागल हो जाएँ हिंदी के इस तरह के अभ्यास करवाने से बाज़ आओ !

Bonus: Taking the sequence of events Q through U, order them a pair at a time using इससे पहले कि or जब तक as appropriate.

Q. (4 pm) हमें थ्री-व्हीलर मिल गई.   R. (4:05 pm) पानी बरसने लगा.   S. (4:25 pm) हम स्टेशन पहुँच गए.   T. (4:30 pm) गाड़ी छूट गई.   U. (4:35 pm) याद आया कि मेरे पास टिकिट नहीं है.

QR. इससे पहले कि पानी बरसने लगे हमें थ्री-व्हीलर मिल गया.
RS. जब तक हम स्टेशन पहुँचते (or पहुँचे) (तब तक) पानी बरसने लगा था.
ST. इससे पहले कि गाड़ी छूट जाती (or जाए) हम स्टेशन पहुँच गए थे.
      [or गाड़ी छूट जाए उससे पहले (ही) हम स्टेशन पहुँच गए थे.]
TU. जब तक याद आया कि मेरे पास टिकिट नहीं है (तब तक) गाड़ी छूट गई थी.
      [or गाड़ी छूट गई थी इससे पहले कि याद आया कि मेरे पास टिकिट नहीं है.]
      [or याद जब तक आया कि मेरे पास टिकिट नहीं है उससे पहले ही गाड़ी छूट गई थी.]

Return to exercise on इससे पहले कि ... and temporal clauses.

To notes on इससे पहले कि ...

To notes on जब तक clauses.

To index of grammatical notes.

Back to Mellon Project Indexpage.

Drafted and posted: 7-9 Nov 2015.

Vetted, aided and abetted by सुनील भट्ट: 8-9 Nov 2015.